Ad Code

Ticker

6/recent/ticker-posts

HAATH DHULAI DIWAS हाथ धुलाई दिवस

 





  हाथ धुलाई दिवस

मोहताजगी दूर होती है.

पवित्र क़ुरान में खुदा ए पाक ने अपने बन्दों से कहा ज़िंदा रहने के लिए // पाक और साफ सुथरी चीजें खाओ और पिओ //

हज़रत अब्दुल्लाह इब्ने अब्बास फरमाते हैं कि प्यारे नबी ने इरशाद फ़रमाया , खाने से पहले और बाद में हाथों को धोना मोहताजगी को दूर करता है; ऐसा करने वाला कभी किसी का मोहताज नहीं नहीं होता.

घर में बरकत

हज़रत अनस फरमाते हैं कि प्यारे नबी ने इरशाद फ़रमाया कि जो इंसान ये चाहता है कि अल्लाह तबारको त आला उसके घर में, उसके माल में बरकत दे तो उसे चाहिए कि खाना खाने से पहले वज़ू करे मतलब ये कि हाथ मुंह धोले उसके बाद खाना खाये.

 दुनिया ने मान लिया। 

आज पूरी दुनिया ने मान लिया है कि इस्लाम धर्म के पेशवा हज़रत मोहम्मद सल्लाहो अलैहे वसल्लम ने आज से चौदह सौ साल पहले ही हाथ धोकर खाना खाने का हुक्म क्यों दिया था.

कारण क्या था.

रिसर्च के बाद पता चला कि इंसान अपने हाथों से बहुत सारे काम लेता है. और बहुत सारी चीजों को छूता है. और तमाम काम वो अपने हाथों ही से करता है. इस तरह दूसरी चीज़ों के जरासीम (किटाणु )उसके हाथों में चिपक जाते है. और हाथों को धोये बगैर खाना खाता है तो वह किटाणु उसके पेट के अंदर चला जाता है. जिस के कारण इंसान कई प्रकार के बीमारियों का शिकार हो जाता है. डायरिया , दस्त , पीलिया , जैसी खतरनाक बीमारियों से इंसानी ज़िन्दगी दोभर हो जाती है. इस लिए फ़रमाया गया कि जब भी खाओ तो खाने से पहले हाथ धो लिया करो.

अंतररास्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस

दोस्तों. हमने तो आज प्यारे नबी की प्यारी प्यारी सुन्नतों पर अमल करना छोड़ दिया है. लेकिन आज पूरी दुनिया हर साल 15 अक्टूबर को/अंतर रास्ट्रीय हाथ धुलाई दिवस / के रूप में मानती है.

आज का इंसान यह जान चूका है कि हाथ धोकर खाना खाने से क्या क्या फ़ायदा होता है और बगैर हाथ धोये कुछ खाया जाए तो उसके क्या क्या नुक़सानात है. यही कारण है कि अब तो स्कूलों में भी बच्चोँ के हाथ धोकर खाना खाने का इंतेज़ाम किया गया है और बाज़ाप्ता बच्चों को लाइन में खड़ा करके साबुन से हाथ धुलाया जाता है ताकि खाने में बरकत भी हो और ख़तरनाक बीमारियों से भी बचा जा सके.

सुन्नतों पर अमल।

वह लम्हा, और वह समय कितना प्यारा होगा जब पूरी दुनिया एक साथ 15 अक्टूबर को हाथ धुलाई दिवस मनायेगी. और अंजाने में ही सही मेरे रसूल की सुन्नतों पर अमल होगा. और हाथ धोकर खाना खाने के फ़वाएद और न धोने के नुक़सानात को बताया जायगा। 

सुन्नते नबवी और जदीद साइंस ।

सुन्नते नबवी और जदीद साइंस के राइटर जनाब हकीम मोहम्मद तारिक़ साहब ने एक वाक़िया पेश किया है कीं हाथ न धोकर खाने से इंसान अपनी ज़िन्दगी से भी महरूम हो सकता है और उसकी मौत भी हो सकती है.

ट्रक ड्राइवर की मौत।

कहते हैं कि एक ट्रक ड्राइवर ने खाना खाने के लिये एक होटल के पास रुका। पहले उसने अपने गाड़ी के चक्के को चेक किया फिर वह होटल में जाकर खाना खाने लगा। खाना खाते खाते उसकी मौत हो गई। बहुत सारे लोगों ने उस होटल से खाना खाया था किसी को कुछ नहीं हुआ और इस ड्राइवर की मौत हो गई. बड़े रिसर्च के बाद पता चला कि ड्राइवर साहब ने खाने से पहले गाड़ी के चक्के को चेक किया था और उस पर हाथ लगाया था।

 टायर को देखा गया तो मालूम हुआ कि ट्रक से एक ज़हरीला सांप कुचल गया था और उसका ताज़ा ज़हर टायर पर लगा हुआ था वही ज़हर उसके हाथों में लग गया था और हाथ न धोने की वजह से ज़हर खाने में शामिल होकर उसके मौत का सबब बन गया। 

इर्शादाते नबवी(सल लल्लाहो अलैहे वसल्ल्म )

प्यारे नबी ने फ़रमाया, खाने से पहले हाथों को धोलो,हाथों को धोकर पोछो मत. जूते में पैर डालने से पहले जूतों को झाड़लो,सोने से पहले बिस्तर को झाड़लो,कपड़ा पहन्ने से पहले कपड़े को झाड़लो, पानी हमेशा बैठ कर पीओ, पेशाब हमेशा बैठ कर करो, किसी को बुरा मत कहो, किसी का दिल न दुखाओ , किसी की दिल आज़ारी न करो,मिलजुल कर मोहब्बत के साथ ज़िन्दगी गुज़ारो

                                                 ii समाप्त ii











Post a Comment

0 Comments